Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2019

सावधान वसुंधरा गाजियाबाद सेक्टर 5 के एटीएम से शातिर उड़ा रहे हैं लोगों के लाखों रुपए

जी हां यह सच है वसुंधरा सेक्टर 5 गाजियाबाद स्थित एक एटीएम से लोगो के लाखों रुपए निकाले जा चुके है. खबर है वसुंधरा सेक्टर 5 स्थित एटीएम से अब तक लोगों के तकरीबन 2,५०,000 ₹ निकाले जा चुके हैं और ताज्जुब की बात यह है यह पैसे उन लोगों के अकाउंट से निकाले गए हैं जिन्होंने अंतिम बार इस एटीएम का प्रयोग करके रकम निकाली थी.पीड़ितों ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है उनका कहना है जब फोन पर उन्हें मैसेज प्राप्त हुआ तब उन्हें उनके साथ हुई ठगी का पता चला जांच में पता चला है शातिरो ने यह रकम नोएडा और इंदिरापुरम के एटीएम से निकाली हैं।  पीड़ितों में से एक महिला के खाते से चार बार में ₹1 लाख रूपये की रकम साफ करदी। पुलिस लगातार अपराधियों तक पहुंचने का प्रयत्न कर रही है SHO के मुताबिक साइबर सेल की मदद से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है.