Skip to main content

He Is Real Hero अजित ओगरे.










अब तक 53 एनकाउंटर कर चुके हैं ये इंस्पेक्टर, किसकी हिट-लिस्ट में है नाम?
रायपुर. फिल्म अब तक छप्पन के लीड कैरेक्टर साधु आगाशे (नाना पाटेकर) तो आपको याद ही होंगे। आज हम आपको ऐसे ही रियल कैरेक्टर से मिलवा रहे हैं। ये हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजित ओगरे। इंस्पेक्टर ओगरे नक्सलियों की मांद में घुसकर अब तक 53 एनकाउंटर कर चुके हैं। तीन बार गोलियां भी खाईं लेकिन तय कर लिया है कि जब तक नक्सलवाद खत्म नहीं होगा, नक्सली इलाके में ही ड्यूटी करेंगे। नक्सलियों की हिटलिस्ट मेंहै नाम...
- अजीत ओगरे का नाम नक्सलियों की हिटलिस्ट के टॉप-5 में शामिल है।
- कई सरेंडर नक्सलियों ने तो पुलिस अफसरों को यह भी बताया है कि ओगरे को मारने के लिए नक्सलियों ने स्पेशल टीम भी बनाई है।
पहली शादी एके-47 से की है
-ओगरे का कहना है कि उन्होंने पहली शादी तो अपनी एके-47 से की है, जो हमेशा उनके साथ रहती है। सोते समय भी वह बिस्तर पर बंदूक लेकर सोते है।
- 38 साल के अजीत ओगरे 12 साल की पुलिस की नौकरी में कुल 53 एनकाउंटर कर चुके हैं।
- पुलिस महकमे के हर अफसर को पता है कि गोली खाने के बाद भी ओगरे दो-तीन सिपाहियों के साथ घुसे तो एक-दो लाशें लेकर ही निकलते हैं।
- उन्हें बहादुरी के लिए तीन बार राष्ट्रपति का वीरता पदक मिल चुका है। तीन और के लिए पुलिस विभाग ने अनुशंसा की है।
- छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी सम्मान देने के लिए उन्हें पहले इंस्पेक्टर के तौर पर चुना है, जिसे पिस्टल दी जाएगी।
जंगल से नाता नया था
- ऐसा नहीं है कि इंस्पेक्टर अजीत ओगरे का बैकग्राउंड नक्सल प्रभावित इलाके का हो।
- उनका पूरा बचपन और नौकरी लगने से पहले तक वे रायपुर के राजेंद्रनगर में रहे हैं।
- वह 2004 में छत्तीसगढ़ पुलिस में सब-इंस्पेक्टर चुने गए। एक साल की ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग बस्तर हुई।
- जगदलपुर कोतवाली में एक साल की ट्रेनिंग के बाद उन्हें 2006 में पहला थाना मिला धनोरा।
- धनोरा एक घोर नक्सली इलाका है और यहीं से लड़ाई शुरू हो गई।
- पहला साल भी पूरा नहीं हुआ और ओगरे ने पहला एनकाउंटर किया। आमाबेड़ा में सीआरपीएफ के साथ सर्चिंग के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ में कमांडर मंतू और समारू मारे गए।
- इसके बाद नक्सलियों से एनकाउंटर की पहचान बनते गए ओगरे। अगले ही साल यानी 2007 में औंधी एलओएस कमांडर पंकज और उसके साथी को मार गिराया।
- पहली पोस्टिंग के सिर्फ दो साल के भीतर यानी 2008 तक ओगरे 22 एनकाउंटर कर चुके थे। इसमें 10 नक्सलियों की बॉडी को तो अपने साथ लेकर आए थे।
53 एनकाउंटर में कोई शहीद नहीं
- इंस्पेक्टर ओगरे की सबसे बड़ी उपलब्धि ये है कि उनके द्वारा किए गए अब तक के 53 एनकाउंटर में फोर्स ने एक भी जवान नहीं खोया।
- उनके साथ जिला बल, सीआरपीएफ समेत कई पैरामिलिट्री के फोर्स भी रहे, जिन्हें उन्होंने सेफली निकला।
जंगल में ही पोस्टिंग चाहिए
- 22 एनकाउंटर के बाद आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के साथ ओगरे को इंस्पेक्टर बना दिया गया।
- इसके बाद जब मनचाही पोस्टिंग का ऑफर दिया गया तो उन्होंने नक्सल प्रभावित नारायणपुर चुन लिया।
- वहां उन्हें फ्री हैंड दे दिया गया। हर नक्सल ऑपरेशन में वह टीम के साथ जाते।
- इस दौरान उन्होंने नक्सलियों के डिविजनल वाइस सेक्रेट्री कमलक्का को मार गिराया। नक्सली पार्वती और फागू भी मारे गए।
- 2011 में उनकी पोस्टिंग धमतरी में हुई तो नक्सल प्रभावित थाना सिहावा चले गए। 2014 में राजनांदगांव जाना पड़ा तो वहां भी नक्सल बेल्ट मोहला को चुना। अब तक मैदानी इलाके में ड्यूटी ही नहीं की।
गोली लगी फिर भी गए जंगल
- कोंडागांव के धनोरा के जंगल में 2007 में मुठभेड़ के दौरान अजीत के कंधे और बाजू में दो गोलियां लगी थीं। इसके बाद भी वे नक्सलियों से लड़ते रहे।
- मुठभेड़ खत्म होने के बाद उन्हें थाने लाया गया। फिर केशकाल रेफर कर दिया गया।
- वहां दो दिन बाद ही उन्होंने छुट्टी ले ली। फिर अपने क्वार्टर आ गए। गोली लगने की बात उन्होंने माता-पिता को भी नहीं बताई।
- सात दिन बाद जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना मिली। पट्टी बांधे ही अजीत वहां चले गए।
- 2009 में नारायणपुर में मुठभेड़ के दौरान गर्दन के पिछले हिस्से में गोली लगी। कई दिनों तक बिस्तर में रहे। डॉक्टरों का कहना था कि गोली थोड़ा सा भी नीचे लगती तो जान जा सकती थी।
- इसके बारे में भी उन्होंने घर वालों को नहीं बताया। महीने भर के इलाज के बाद ड्यूटी ज्वाइन कर ली।
भूखे-प्यासे 14 दिन जंगल में घूमते रहे
- इंस्पेक्टर ओगरे ने बताया कि 2011 में जब वे सिहावा थाना प्रभारी थे, धमतरी के एक थाने से सरेंडर नक्सली कमलक्का और सोनू चार रायफल और कारतूस लेकर भाग गए।
- एसपी ने उन्हें दोनों नक्सलियों को पकड़ने की जिम्मेदारी दी। 6 जवानों को लेकर वे जंगल में घुस गए।
- 14 दिनों तक बिना नहाए ही नक्सलियों को ढूंढते रहे। बारिश की वजह से जंगल में बड़े-बड़े कीड़े थे। काटने से शरीर फूल गया था। जवान बीमार पड़ गए थे। साफ पानी तक नसीब नहीं हुआ था।
- फिर भी सर्च बंद नहीं किया। ओडिशा बार्डर तक पहुंच गए, जहां दोनों नक्सलियों का एनकाउंटर कर लिया गया।
बहन का रिश्ता तय किए बिना लौटे थे ड्यूटी पर
- इंस्पेक्टर ओगरे एक बार फरसगांव में सर्चिंग पर गए थे। उनके लौटने के एक दिन बाद ही नक्सलियों ने वहां धमाका किया जिसमें 32 जवान शहीद हो गए थे।
- उन्होंने बताया कि एक बार वे अपनी बहन का रिश्ता तय करने 10 दिन की छुट्टी पर घर आए थे।
- नारायणपुर में 11 जवान शहीद होने की सूचना मिली। वे बिना रिश्ता तय किए ही छुट्टी से लौट गए।
पुलिस में क्यों आए?
- अजीत ओगरे शुरू में पुलिस में सिर्फ इसलिए आए थे कि उन्हें नौकरी की जरूरत थी।
- उन्होंने नलघर चौक स्थित गवर्मेंट स्कूल में स्कूली पढ़ाई की और छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीए किया है।
- एनसीसी में उन्हें शूटिंग के लिए नेशनल गोल्ड मेडल मिला था। उनका आर्मी में चयन हुआ।
- दो महीने काम करने के बाद ही वह नौकरी छोड़कर आ गए और रायपुर में पिकअप वैन चलाने लगे।
- एक साल बाद ट्रक भी चलाने लगे और दो साल तक महाराष्ट्र, पंजाब आदि राज्यों में माल ढोते रहे।
'मेरे इलाके में नक्सली तैनात करते हैं संतरी'
- एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का सपना है कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा हो जाए।
- उन्होंने कहा, 'नक्सल प्रभावित थानों के बाहर 24 घंटे बंदूकधारी संतरी तैनात किए जाते है, लेकिन मेरे थाने में ऐसा नहीं होता। मेरे इलाके में नक्सलियों को संतरी तैनात करना पड़ता है।'

Comments

Popular posts from this blog

Bugatti Tourbillon Watch Investor And Collector Thesis

In the ultra-high-end collectibles market, the most powerful assets are not simply rare they sit at the intersection of engineering significance, brand mythology, and cross-industry relevance. The Bugatti Tourbillon watch occupies precisely this territory, drawing its DNA from the groundbreaking Bugatti Tourbillon and the uncompromising legacy of Bugatti. For serious collectors and capital allocators, the question is not “Is it expensive?” The real question is: Does it have the ingredients of long-term collectible appreciation? Below is the strategic thesis. 1. Brand Power: Hypercar Halo Effect Bugatti sits in the top tier of global luxury mythology. Historically, objects directly tied to Bugatti’s flagship launches have demonstrated strong collector interest because they benefit from: Extreme brand scarcity Global ultra-wealth recognition Cross-category prestige (automotive + horology) Museum-grade engineering reputation Investor signal: When a watch is directly linked to ...

Semiconductor Industry in 2026: 2nm GAA, 3D Chiplets And AI First Silicon Explained

 Semiconductor Industry 2026: 2nm GAA, Chiplets & AI Hardware Trends. Introduction: A New Era for the Semiconductor Industry The semiconductor industry in 2026 is undergoing a historic transition. Traditional transistor scaling alone is no longer enough to sustain performance growth. Instead, the industry is being redefined by three powerful forces: 2nm-class process nodes using Gate-All-Around (GAA) transistors Advanced chiplet and 3D IC packaging Specialized AI-optimized hardware This shift marks the move from pure Moore’s Law scaling to  system-level innovation , where packaging, architecture, and AI workloads drive the roadmap. 2nm Technology: The Commercial Arrival of GAA Transistors Why FinFET Reached Its Limits For years, FinFET technology powered leading chips. However, at extremely small nodes, FinFET structures struggle with: Increased leakage current Poor electrostatic control Power inefficiency at scale To overcome these challenges, foundries have transitioned ...

Advanced Node Chips in 2026 Technology Benefits And Future Outlook

Advanced Node Chips in 2026 Technology Benefits And Future Outlook. Advanced Node Chips Explained: 5nm, 3nm, 2nm Technology Guide: Advanced node chips are the backbone of modern computing in 2026. From artificial intelligence and cloud infrastructure to flagship smartphones and autonomous vehicles, the world’s most powerful devices rely on leading-edge semiconductor nodes. As transistor scaling becomes more complex and expensive, the semiconductor industry is evolving beyond simple node shrinks toward  architecture innovation, advanced packaging and AI first design . This guide explains everything you need to know about advanced node chips, why they matter, and where the technology is heading. What Are Advanced Node Chips? Advanced node chips are semiconductors manufactured using the most cutting-edge process technologies typically  5nm, 4nm, 3nm, and emerging 2nm nodes . The term “node” represents a generation of manufacturing technology. Although modern node names are more m...

XRP Price Prediction March 2026

 XRP Price Prediction March 2026: Breakout Above $1.42  Can Bulls Reclaim $1.50 or Will $1.38 Be Retested? The price of XRP is at a  critical turning point in March 2026 , as bulls attempt to confirm a breakout above the key $1.42 resistance level. After months of decline and consolidation, XRP is finally showing signs of renewed strength—but the question remains:   Is this the start of a bullish rally toward $1.50+, or just a temporary bounce before a pullback to $1.38 support? XRP Price Action: Breakout Signals Emerging Recent market data shows XRP has: Broken above  $1.39–$1.42 resistance zone Experienced a  massive surge in trading volume (300%+) Formed a short-term bullish structure after months of downtrend Additionally, technical indicators confirm: Break above a key bearish trendline near  $1.38 RSI entering  overbought territory (70+) , signaling strong momentum but possible short-term cooling This suggests  early breakout confirmati...

Bollywood Stars Childhood Photos

Check some very rare and beautiful photos of bollywood stars in her childhood. How cute really,Alia Bhatt with her papa. Cute sonakshi sinha in her childhood. Sonam Kapoor Childhood Pic. Very rare and beautiful old memories picture of kareena kapoor with salman khan on movie set. Shraddha Kapoor childhood pic with her brother Siddhant Kapoor. Cute Anushka Sharma in her childhood. Very cute Sneha Ullal in childhood. Super bollywood star in her childhood any guess..Ranveer Kapoor right side.

What Action Can Be Taken If Declare NPA From Bank

If your loan account has been declared NPA (Non-Performing Asset) by the bank, don’t panic—but do act quickly. You still have several legal and practical options to protect your business, property, and credit profile. Here’s a clear action roadmap: 🔴 First: Understand What NPA Means An account becomes NPA when EMIs/interest remain overdue for more than 90 days. After this, banks can start recovery under the SARFAESI Act and other legal routes.  Immediate Actions You Should Take 1️⃣ Talk to the Bank (Most Important First Step) Many cases can still be resolved at this stage. Ask for: Loan restructuring EMI rescheduling Temporary moratorium Interest relief 👉 Banks often prefer recovery over legal action if they see genuine intent. 2️⃣ Apply for Loan Restructuring / Resolution If your business is still viable, request restructuring. You may get: Extended tenure Reduced EMI Partial interest waiver Working capital adjustment Works best if financial stress is temporary. 3️⃣ ...

Jagjit Singh,who wanted to leave singing for eternity,was broken as he lost his son in road accident

Today is the birthday of Jagjit Singh. Let us know on this occasion some important things related to his personal life.Whenever there is mention of ghazal singing in India, Jagjit Singh's name will be named after great respect. If he was in this world today, he would have been celebrating his 77th birthday. The best singer, Jagjit Singh, who was called 'Ghazal King', was very fond of music. He had found a different world in music itself. Although his personal life was full of ups and downs.Jagjit Singh was born in Bikaner (Rajasthan). At first he was named Jagjivan Singh and later he got it Jagjit Singh. His father wanted Jagjit to become an engineer but he was always interested in music. After the study, Jagjit Singh started work as a singer and music director in All India Radio Jalandhar. In 1965, Jagjit Singh went to mumbai without informing his family and started his struggle in the world of music. In Mumbai, Jagjit Singh met Chitra Dutta, a Bengali woman. Both fell...

How Remove Dandruff From Hairs

Suffering from dandruff flakes in your hair is one of the biggest problem you can do wrong on a first date. This embarrassing problem usually gets the best of you.Here we give you some home treatments that work like a charm and promise not to disappoint. Neem This is completely natural way which comes out from your  daadi ma ka nuskha  book. Boil four  neem  leaves in half a cup of water. Leave it overnight. Then wash your hair with the  neem  water. You can use your regular shampoo after this step. Do this every alternate day. Aspirin Aspirin is a miracle drug and it can do everything that Wonder wWoman can. Well, almost. Crush an aspirin and add it to a  mild shampoo  before you wash your hair. Follow this medicated ritual three times a week. Stick to it religiously and you will never see those dreaded white flakes again. Baking soda paste  Add a little water to about a spoon of baking soda and rub it on your scalp. Leave ...

Do You Know Meaning Of Coloured Square On Toothpaste

The color square on the toothpaste,These codes are hidden in the secret of your health, do not understand. See what they say about the strengths and weaknesses of toothpaste. Toothpaste does work to clean our teeth, but also do harm. Accordingly, it is mandatory to tell all companies about the items used in their toothpaste. Now the companies making paste are searching for a way to mislead the customers and they started using the code of red, black, blue and green boxes, and this is why different colored stoves are planted on toothpaste tubes. Now know what these colors mean. Black colour square on toothpaste: A black strip on the bottom of the toothpaste pack means that the toothpaste company uses the most chemical in the paste.So company uses a black strip under her pack. It would be better to avoid using such toothpaste. Green colour square on toothpaste: The toothpaste on which green color is considered to be the most suitable for our health. This means that only natural...

Whatsapp Delete Message Feature Get Changed

Whatsapp's big change in the Delete Message feature,will not be able to do so now... Whatsapp's Instant Messaging App Deleted Message feature is one of the most important and useful features.Through this feature, users can delete any message to any other users within 68 minutes of sending them. When this feature came for the first time, the limit of time was only seven minutes. But after some time it was changed. Now again, the company has made some changes in this feature of Whatsapp. In the new feature, the company has made changes in its Recipient Limit. This means that if you delete any message and the user does not get a message delete request within 13 hours 8 minutes and 16 seconds then your deleted message will not be deleted. Whatsapp tracking by WABetainfo has given information about this new feature. In a tweet related to this feature, it has been said that this message has been issued to those who used to take advantage of it. For example, if you ha...