Skip to main content

Abdul Hamid,Indian Soldier

indian army history

अब्दुल हमीद (अंग्रेज़ी: Abdul Hamid जन्म: 1 जुलाई, 1933 - मृत्यु: 10 सितम्बर, 1965) भारतीय सेना के प्रसिद्ध सिपाही थे जिन्होंने अपने सेवा काल में सैन्य सेवा मेडल, समर सेवा मेडल और रक्षा मेडल से सम्मान प्राप्त किया था। 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में असाधारण बहादुरी के लिए महावीर चक्र और परमवीर चक्र प्राप्त हुआ। जीवन परिचय अब्दुल हमीद का जन्म उत्तर प्रदेश में ग़ाज़ीपुर ज़िले के धरमपुर गांव के एक मुस्लिम दर्जी परिवार में 1 जुलाई, 1933 को हुआ। आजीविका के लिए कपड़ों की सिलाई का काम करने वाले मोहम्मद उस्मान के पुत्र अब्दुल हमीद की रुचि अपने इस पारिवारिक कार्य में बिलकुल नहीं थी। कुश्ती के दाँव पेंचों में रुचि रखने वाले पिता का प्रभाव अब्दुल हमीद पर भी था। लाठी चलाना, कुश्ती का अभ्यास करना, पानी से उफनती नदी को पार करना, गुलेल से निशाना लगाना एक ग्रामीण बालक के रूप में इन सभी क्षेत्रों में हमीद पारंगत थे। उनका एक बड़ा गुण था सबकी यथासंभव सहायता करने को तत्पर रहना। किसी अन्याय को सहन करना उनको नहीं भाता था। यही कारण है कि एक बार जब किसी ग़रीब किसान की फसल बलपूर्वक काटकर ले जाने के लिए जमींदार के 50 के लगभग गुंडे उस किसान के खेत पर पहुंचे तो हमीद ने उनको ललकारा और उनको बिना अपना मन्तव्य पूरा किये ही लौटना पड़ा। इसी प्रकार बाढ़ प्रभावित गाँव की नदी में डूबती दो युवतियों के प्राण बचाकर अपने अदम्य साहस का परिचय दिया।[1] सेना में भर्ती 21 वर्ष के अब्दुल हमीद जीवन यापन के लिए रेलवे में भर्ती होने के लिए गये परन्तु उनके संस्कार उन्हें प्रेरित कर रहे थे, सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए। अतः उन्होंने एक सैनिक के रूप में 1954 में अपना कार्य प्रारम्भ किया। हमीद 27 दिसंबर, 1954 को ग्रेनेडियर्स इन्फैन्ट्री रेजिमेंट में शामिल किये गये थे। जम्मू काश्मीर में तैनात अब्दुल हमीद पाकिस्तान से आने वाले घुसपैठियों की खबर तो लेते हुए मजा चखाते रहते थे, ऐसे ही एक आतंकवादी डाकू इनायत अली को जब उन्होंने पकड़वाया तो प्रोत्साहन स्वरूप उनको प्रोन्नति देकर सेना में लांस नायक बना दिया गया। 1962 में जब चीन ने भारत की पीठ में छुरा भोंका तो अब्दुल हमीद उस समय नेफा में तैनात थे, उनको अपने अरमान पूरे करने का विशेष अवसर नहीं मिला। उनका अरमान था कोई विशेष पराक्रम दिखाते हुए शत्रु को मार गिराना। भारत-पाकिस्तान युद्ध (1965) मुख्य लेख : भारत-पाकिस्तान युद्ध (1965) अधिक समय नहीं बीता और 1965 में पाकिस्तान ने भारत पर आक्रमण कर दिया। अब्दुल हमीद को पुनः सुअवसर प्राप्त हुआ अपनी जन्मभूमि के प्रति अपना कर्तव्य निभाने का। मोर्चे पर जाने से पूर्व, उनके अपने भाई को कहे शब्द ‘पल्टन में उनकी बहुत इज्जत होती है जिन के पास कोई चक्र होता है, देखना झुन्नन हम जंग में लड़कर कोई न कोई चक्र जरूर लेकर लौटेंगे।” उनके स्वप्नों को अभिव्यक्त करते हैं। उनकी भविष्यवाणी पूर्ण हुई और 10 सितम्बर 1965 को जब पाकिस्तान की सेना अपने कुत्सित इरादों के साथ अमृतसर को घेर कर उसको अपने नियंत्रण में लेने को तैयार थी, अब्दुल हमीद ने पाक सेना को अपने अभेद्य पैटन टैंकों के साथ आगे बढ़ते देखा। अपने प्राणों की चिंता न करते हुए अब्दुल हमीद ने अपनी तोप युक्त जीप को टीले के समीप खड़ा किया और गोले बरसाते हुए शत्रु के सात टैंक ध्वस्त कर डाले। पाक अधिकारी क्रोध और आश्चर्य में थे, उनके मिशन में बाधक अब्दुल हमीद पर उनकी नज़र पड़ी और उनको घेर कर गोलों की वर्षा प्रारम्भ कर दी। इससे पूर्व कि वो उनका एक और टैंक समाप्त कर पाते, दुश्मन की गोलाबारी से वो शहीद हो गये। अब्दुल हमीद का शौर्य और बलिदान ने सेना के शेष जवानों में जोश का संचार किया और दुश्मन को खदेड दिया गया। शहादत पर नमन वीर अब्दुल हमीद के सम्मान में जारी डाक टिकट 32 वर्ष की आयु में ही अपने प्राणों को देश पर न्यौछावर करने वाले इस वीर को उसकी शहादत पर नमन किया जाता है। उन्होंने अपनी अद्भुत वीरता से पाकिस्तानी शत्रुओं के खतरनाक, कुत्सित इरादों को तो ध्वस्त करते हुए अपना नाम इतिहास में सदा के लिए स्वर्णाक्षरों में अंकित कराया साथ ही एक सन्देश भी दिया कि केवल साधनों के बलबूते युद्ध नहीं जीता जाता। अपने भाई से किया वायदा उन्होंने पूर्ण किया और मरणोपरांत उनको सबसे बड़े सैनिक सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया, जो उनकी पत्नी श्रीमती रसूली बीबी ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त भी उनको समर सेवा पदक, सैन्य सेवा पदक और रक्षा पदक प्रदान किये गए। सम्मान और पुरस्कार 28 जनवरी 2000 को भारतीय डाक विभाग द्वारा वीरता पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में पांच डाक टिकटों के सेट में 3 रुपये का एक सचित्र डाक टिकट जारी किया गया। इस डाक टिकट पर रिकाईललेस राइफल से गोली चलाते हुए जीप पर सवार वीर अब्दुल हामिद का रेखा चित्र उदाहरण की तरह बना हुआ है। चौथी ग्रेनेडियर्स ने अब्दुल हमीद की स्मृति में उनकी क़ब्र पर एक समाधि का निर्माण किया है। हर साल उनकी शहादत के दिन यहां पर मेले का आयोजन किया जाता है। उत्तर निवासी उनके नाम से गांव में एक डिस्पेंसरी, पुस्तकालय और स्कूल चलाते हैं। सैन्य डाक सेवा ने 10 सितंबर, 1979 को उनके सम्मान में एक विशेष आवरण जारी किया है।[2] पन्ने की प्रगति अवस्था आधार प्रारम्भिक माध्यमिक पूर्णता शोध टीका टिप्पणी और संदर्भ ऊपर जायें ↑ अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस (हिंदी) जागरण जंक्शन। अभिगमन तिथि: 27 जून, 2013। ऊपर जायें ↑ पैटन टैंकों को उड़ाने वाले अब्दुल हामिद... (हिंदी) युवा देश। अभिगमन तिथि: 27 जून, 2013। बाहरी कड़ियाँ वीर अब्दुल हमीद की शहादत को आईये सलाम करे शहीद अब्दुल हमीद की कहानी अब पर्दे पर Paramveer Chakra Vijeta Veer Abdul Hameed (यू‌-ट्यूब लिंक) PARAMVEER ABDUL HAMEED SHAHEED DIWAS (यू‌-ट्यूब लिंक) SHAHEED ABDUL HAMEED JAYANTI (यू‌-ट्यूब लिंक) वीर अब्दुल हमीद का पाठ हटाना दुर्भाग्यपूर्ण : रसूलन बीबी संबंधित लेख [छिपाएँ] देखें • वार्ता • बदलें परमवीर चक्र सम्मान लांस नायक अल्बर्ट एक्का · कैप्टन विक्रम बत्रा · कम्पनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हमीद · नायब सूबेदार बाना सिंह · सूबेदार जोगिन्दर सिंह · कैप्टन गुरबचन सिंह सालारिया · मेजर सोमनाथ शर्मा · मेजर होशियार सिंह · लेफ्टिनेंट कर्नल ए. बी. तारापोरे · राइफलमैन संजय कुमार · कम्पनी हवलदार मेजर पीरू सिंह · कैप्टन मनोज कुमार पांडेय · मेजर धन सिंह थापा · ग्रेनेडियर योगेन्द्र सिंह यादव · फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों · लांस नायक करम सिंह · नायक जदुनाथ सिंह · मेजर शैतान सिंह · सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल · मेजर रामास्वामी परमेस्वरन · सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राने वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज...

Comments

Popular posts from this blog

What Is SARFAESI Act

SARFAESI Act, 2002 Complete Informative Guide for Borrowers & Businesses The SARFAESI Act (Securitisation and Reconstruction of Financial Assets and Enforcement of Security Interest Act, 2002) is one of the most powerful recovery laws available to banks and financial institutions in India. It allows lenders to recover secured loans without going to court first , making it extremely important for borrowers especially business owners to understand. Why SARFAESI Act Was Introduced Before 2002, banks had to file long civil suits to recover bad loans. Recovery could take many years. The Act was introduced to: Speed up recovery of NPAs Reduce court delays Strengthen banking system Improve credit discipline Enable asset reconstruction Today, it is widely used for home loans, LAP, business loans and corporate borrowings . When Does SARFAESI Apply? The Act comes into play when: ✅ Loan becomes NPA (90+ days overdue) ✅ Loan is secured (property, machinery, etc.)...

The $100 Domain That Became 600 Crore The AI.com Fortune Story

In the world of digital assets, few stories are as dramatic as the rise of AI.com a simple domain name that turned into a multi-crore windfall. What began as a small, almost accidental purchase ended up becoming one of the most talked about domain deals in internet history. Here is the complete verified narrative including the key people behind the deal. Seller Profile: Arsyan Ismail Early Move That Made History Back in 1993 when the internet was still new, Malaysian tech enthusiast Arsyan Ismail registered AI.com. Key facts: Age at registration: reportedly around 10 years old Purchase cost: about $100 (≈ ₹300 at the time) Reason for choosing the name: “AI” matched his initials: For decades, the domain remained largely under the radar a quiet digital asset waiting for the right moment. Why AI.com Became Ultra-Valuable: Three powerful forces transformed AI.com into digital gold: 🔹 The Artificial Intelligence Boom The global explosion of AI technologies made the two letters...

Advanced Node Chips in 2026 Technology Benefits And Future Outlook

Advanced Node Chips in 2026 Technology Benefits And Future Outlook. Advanced Node Chips Explained: 5nm, 3nm, 2nm Technology Guide: Advanced node chips are the backbone of modern computing in 2026. From artificial intelligence and cloud infrastructure to flagship smartphones and autonomous vehicles, the world’s most powerful devices rely on leading-edge semiconductor nodes. As transistor scaling becomes more complex and expensive, the semiconductor industry is evolving beyond simple node shrinks toward  architecture innovation, advanced packaging and AI first design . This guide explains everything you need to know about advanced node chips, why they matter, and where the technology is heading. What Are Advanced Node Chips? Advanced node chips are semiconductors manufactured using the most cutting-edge process technologies typically  5nm, 4nm, 3nm, and emerging 2nm nodes . The term “node” represents a generation of manufacturing technology. Although modern node names are more m...

World Most Scariest Rides

HBM4 Memory The Next Generation Engine Behind AI Supercomputing

HBM4 Memory The Next Generation Engine Behind AI Supercomputing. High Bandwidth Memory 4 (HBM4) is the latest evolution of stacked DRAM technology designed to meet the explosive demands of artificial intelligence (AI), high-performance computing (HPC) and hyperscale data centers. As AI models grow larger and GPUs become more powerful, memory bandwidth not compute has become the primary bottleneck. HBM4 is the industry’s answer to that challenge What Is HBM4 Memory? HBM4 (High Bandwidth Memory 4) is the newest generation of vertically stacked DRAM integrated closely with processors using advanced packaging. Like earlier HBM generations, HBM4: Stacks multiple DRAM dies vertically Uses Through-Silicon Vias (TSVs) Connects to GPUs/accelerators via ultra-wide interfaces Prioritizes bandwidth and efficiency over raw capacity The standard was finalized by JEDEC to support next-generation AI and data-center workloads. Why HBM4 Exists: The AI Memory Wall Modern AI systems—especially large langu...

Semiconductor Industry in 2026: 2nm GAA, 3D Chiplets And AI First Silicon Explained

 Semiconductor Industry 2026: 2nm GAA, Chiplets & AI Hardware Trends. Introduction: A New Era for the Semiconductor Industry The semiconductor industry in 2026 is undergoing a historic transition. Traditional transistor scaling alone is no longer enough to sustain performance growth. Instead, the industry is being redefined by three powerful forces: 2nm-class process nodes using Gate-All-Around (GAA) transistors Advanced chiplet and 3D IC packaging Specialized AI-optimized hardware This shift marks the move from pure Moore’s Law scaling to  system-level innovation , where packaging, architecture, and AI workloads drive the roadmap. 2nm Technology: The Commercial Arrival of GAA Transistors Why FinFET Reached Its Limits For years, FinFET technology powered leading chips. However, at extremely small nodes, FinFET structures struggle with: Increased leakage current Poor electrostatic control Power inefficiency at scale To overcome these challenges, foundries have transitioned ...

Dangerous Lizard Attack On Camera Man

Very dangerous and fast attack by lizard on camera man.

Most Expensive Potato Photo Deal

A very unique and very expensive deal ,a business man buy this photo of a potato in 7 crore.A very popular photographer take this photo and sell it for 10 lacs pounds means near 7 crore rs.A europe business man buy this photo from very popular photographer Kevin Avosh.

इस छोटी सी बच्ची को सुन कर विश्वास नहीं होता आप भी सुने

Where children can not speak properly at this age, the child is chanting with all the mantras, shlokas, how much cleansing and reverence.

What Action Can Be Taken If Declare NPA From Bank

If your loan account has been declared NPA (Non-Performing Asset) by the bank, don’t panic—but do act quickly. You still have several legal and practical options to protect your business, property, and credit profile. Here’s a clear action roadmap: 🔴 First: Understand What NPA Means An account becomes NPA when EMIs/interest remain overdue for more than 90 days. After this, banks can start recovery under the SARFAESI Act and other legal routes.  Immediate Actions You Should Take 1️⃣ Talk to the Bank (Most Important First Step) Many cases can still be resolved at this stage. Ask for: Loan restructuring EMI rescheduling Temporary moratorium Interest relief 👉 Banks often prefer recovery over legal action if they see genuine intent. 2️⃣ Apply for Loan Restructuring / Resolution If your business is still viable, request restructuring. You may get: Extended tenure Reduced EMI Partial interest waiver Working capital adjustment Works best if financial stress is temporary. 3️⃣ ...